टेक्नोलॉजी लेकर गांवों में जाएं,बच्चों को एआई सिखाएं, MMMUT में बोलीं कुलाधिपति

UP / Uttarakhand

(गोरखपुर, UP) 27अगस्त,2025.

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपना 10वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल विद्वतजन पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन स्थल बहुउद्देशीय सभागार में पहुंचीं। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन भी साथ में थे। दीक्षांत समारोह में कुल 1473 छात्र-छात्राओं को डिग्री और उपाधि प्रदान की जाएगी।

राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि टेक्नोलॉजी को गांव, किसान, युवाओं तक पहुंचाना होगा। एमएमएमयूटी के छात्र उन्हें प्रशिक्षित कर सकते हैं। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं।

महामहिम ने कहा कि जरूरी है कि विश्वविद्यालय की तरफ से एक या दो गांवों में एआई लैब बनाए जाएं। जहां वहां के बच्चे सीख सकें। यहां के छात्र सिखाने जाएं। पदक विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है।

करीब 10 मिनट के संबोधन में उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया। उन्होंने दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण बच्चों को मिले फायदों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं सामने आएंगी।

राज्यपाल ने बताया कि राजभवन की तरफ से आज ही अंतरिक्ष से लौटे शुभ्रांशु शुक्ल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित है। इसी वजह से उन्हें जल्दी निकलना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *