उ.प्र.पुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की ताकत

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)9जनवरी,2026.

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में आधी आबादी की ताकत लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2017 में जहां करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, अब यह संख्या बढ़कर 44 हजार हो गई है। जल्द 32,679 सिपाहियों की सीधी भर्ती में भी लगभग 4500 महिलाओं का चयन सिपाही पद पर और करीब एक हजार का उपनिरीक्षक पद पर होना है। इस वर्ष के अंत तक प्रदेश पुलिस में कुल महिला कर्मियों की संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी, जो देश में सर्वाधिक होगी।

बता दें कि बीते वर्ष 60,244 सिपाहियों की भर्ती के दौरान भी 12 हजार से अधिक महिलाओं का चयन हुआ था। वर्तमान में 32,679 सिपाही के पदों पर होने वाली भर्ती में नागरिक पुलिस में 2000 से अधिक और पीएसी में 2282 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसके अलावा 108 महिला जेल वार्डर के पदों पर भी भर्ती होगी। वहीं अगस्त माह में उपनिरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के करीब 850 और पीएसी की महिला वाहिनियों में प्लाटून कमांडर के 108 पदों पर महिलाओं की भर्ती होनी है। इसके अलावा होमगार्ड के करीब 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है, जिसमें महिलाओं के हिस्से में 20 फीसदी पद आएंगे।

लद्दाख में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी यदि राज्यों के पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करें तो लद्दाख पहले स्थान पर आता है जहां 28.3 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 21.7 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 21.6 प्रतिशत और बिहार में 21.2 प्रतिशत महिलाएं हैं। सबसे कम हिस्सेदारी वाले राज्यों में जम्मू एवं कश्मीर (3.2 प्रतिशत), त्रिपुरा (5.29 प्रतिशत) और मेघालय (5.9 प्रतिशत) हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *