T20 World Cup 2024: “भारत की जीत” के जश्‍न हेतु घंटाघर पर उमड़े हजारों लोग

(देहरादून)30जून,2024. T20 World Cup 2024 के अंतिम ओवर में जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम पराजित हुई वैसे ही देहरादून नगरवासी जीत का जश्न मनाने उमड़ पड़े। जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग घंटाघर पर इकट्ठे हो गए। देहरादून शहर में शायद […]

Continue Reading

IAS मनोज कुमार सिंह बने उ.प्र.के नए मुख्य सचिव

(लखनऊ)30जून,2024. उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है।प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह को यूपी का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सीएम योगी के इस फैसले के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और आईआईडीसी दोनों ही पदों […]

Continue Reading

उ.प्र.के 50 से ज्यादा गांवों से गुजरेगा ये नया “हाईवे”,650 करोड़ रुपए होंगे खर्च

(लखनऊ)30जून,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से मछली शहर तक नया हाईवे बनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे 731-बी को 650 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। वाराणसी से शुरू होकर भदोही, दुर्गागंज, जंघई से होते हुए मछलीशहर तक इस हाईवे का निर्माण किया जा […]

Continue Reading

गोरखपुर जिले की सीमा तक होगा “जीडीए ” का विस्तार,अवैध निर्माण पर लगेगा रोक

(गोरखपुर) 28जून,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त समाचार के अनुसार GDA के विस्तारीकरण पर मुहर लगने के बाद प्राधिकरण की सीमा बांसगांव कौड़ीराम कैंपियरगंज व चौरी चौरा तक होगी। जिले की लगभग 1273 ग्राम पंचायतों में से 900 ग्राम पंचायतें विकास प्राधिकरण के दायरे में आ जाएंगी। बता दें कि इससे पूर्व,जीडीए का सीमा विस्तार […]

Continue Reading

“अमृत स्टेशन योजना” के तहत नया आकार ले रहा “बादशाहनगर रेलवे स्टेशन”, मेट्रो से होगा कनेक्ट

(लखनऊ) 28जून,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अब यह स्टेशन मेट्रो से भी कनेक्ट होगा, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। करीब 100 मीटर का कॉनकोर्स नुमा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा, जिसे […]

Continue Reading

महराजगंज में “विश्व का प्रथम” एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केंद्र

( महराजगंज UP)28जून,2024.एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एशियाई राजा गिद्ध या लाल सिर वाले गिद्धों के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने की योजना बन रही है। यह सुविधा 2007 से अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में अत्यंत विलुप्त होने […]

Continue Reading

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आवंटन का किया अनुरोध केंद्रीय विद्युत मंत्री से

(देहरादून) 27जून,2024. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मामले और केंद्रीय मंत्री ऊर्जा के दायित्व का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट […]

Continue Reading

“कंबोडिया” के सिविल सेवकों के लिए मसूरी स्थित “राष्ट्रीय सुशासन केंद्र” में प्रशिक्षण शुरू

(मसूरी,देहरादून)27जून,2024. कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए आज मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र (एनसीजीजी) में लोकनीति और शासन पर 5वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत हुई । दो सप्ताह के इस कार्यक्रम का आयोजन 24 जून से 5 जुलाई, 2024 तक विदेश मंत्रालय (एमईए) के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कंबोडिया […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों पर लगी मुहर

(लखनऊ) 26जून,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई विभागों के कुल 44 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक के बाद कैबिनेट मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ को लेकर की समीक्षा बैठक,कहा- ‘यूपी ही नहीं, भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ’

(लखनऊ) 25जून,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “महाकुंभ 2025” के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि महाकुंभ-2025 पूरे विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। यह न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि […]

Continue Reading