(महराजगंज ) 19मई,2024.
महराजगंज जनपद में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के अड्डा बाजार में महाराजगंज लोकसभा के गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।भाजपा की सरकार 28 से 40% तक कमीशन लिए जाते हैं। जितना कर्ज सन 47 से 2014 तक लिया गया था।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल में उससे तीन गुना कर्ज 150 लाख करोड रुपए कर्ज ले लिया है। ठेकेदार गुजरात से आते हैं और काम कर चलता बनते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जिस प्रकार से भाजपा के कई सांसद और नेताओं ने संविधान को बदलने की जो मंशा जताई है, वह अपने आप में संकेत देती है कि आखिर में 400 पार की आवश्कता क्यों पड़ी है?