पैतृक गांव में छठ मनाएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

( पटना, बिहार)15नवंबर,2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी इस बार छठ महापर्व अपने पैतृक गांव लखनपुर में मनाएंगे। वे 15 नवंबर की देर शाम तारापुर स्थित गांव पहुंचेंगे। संयोग से 16 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है, इसलिए यह पर्व परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। मुख्यमंत्री परिवार के साथ छठ में […]

Continue Reading

सीएम चौधरी ने पटना साहिब संपर्क पथ का किया निरीक्षण

(पटना,बिहार)15 नवंबर,2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना सिटी में जेपी गंगा पथ के अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश […]

Continue Reading

राष्ट्रपति मुर्मू ने जमुई के दो आदिवासी टॉपरों को किया सम्मानित

(पटना,बिहार)14नवंबर,2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से इस समुदाय के युवा वर्ग और छात्र-छात्राओं को शिक्षा से लेकर रोजगार तक जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री चौधरी ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

(पटना,बिहार )14नवंबर,2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज राजधानी पटना में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले के तरारी में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन देव सूर्य मंदिर में 14.78 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

छठ महापर्व पर नालंदा में चाक-चौबंद व्यवस्था

(नालंदा,बिहार) 14नवंबर,2026 छठ महापर्व को लेकर नालंदा में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पूरे जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने 450 से अधिक चिह्नित स्थानों पर तीन शिफ्ट में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और सशस्त्र जवानों की तैनाती की है। इनमें से […]

Continue Reading

स्वच्छता में पटना ने रचा इतिहास,बिहार का सबसे स्वच्छ शहर

(पटना,बिहार)12नवंबर,2026 स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजधानी पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पटना को यह गौरव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस उपलब्धि को बिहार के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति […]

Continue Reading

23.75 लाख नए राशन कार्ड और 1448 PDS दुकानों को मिली मंजूरी

(पटना,बिहार)12नवंबर,2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के ज्ञान भवन में 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड वितरित करने एवं 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को अनुज्ञप्ति प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी मौजूद […]

Continue Reading

सीएम सम्राट चौधरी ने सुनी जन-समस्याएं

(पटना,बिहार)10 नवंबर 2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित जन-सहयोग कार्यक्रम के दौरान आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक […]

Continue Reading

पटना में बिगड़ी आबोहवा,राजवंशी नगर-मुरादपुर में हवा खराब श्रेणी में,16 जिलों में निगरानी तेज

(पटना,बिहार)08 नवंबर 2026 राजधानी पटना में दीपावली के दिन सुबह से ही वायु प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने लगा है। जबकि पटाखे और आतिशबाजी अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, उसके पहले ही शहर की हवा खराब होने लगी है। लगातार बदल रही हवा की गुणवत्ता के बीच शहर के दो प्रमुख मॉनिटरिंग […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महादलित बस्ती में मनाई दीपावली

(पटना,बिहार)08 नवंबर 2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज दीपावली के पावन अवसर पर पटना के दीघा आशियाना रोड स्थित माँ महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री जी सीधे महादलित बस्ती में […]

Continue Reading