(पटना,बिहार)08 नवंबर 2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज दीपावली के पावन अवसर पर पटना के दीघा आशियाना रोड स्थित माँ महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री जी सीधे महादलित बस्ती में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने बस्ती के लोगों से आत्मीय मुलाकात की, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट कर त्योहार की खुशी को दोगुना किया। मुख्यमंत्री के इस कदम से बस्ती के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि वे सभी आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं अतिपिछड़े समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें समान रूप से सहभागी बनें और कोई भी वर्ग खुद को अलग-थलग महसूस न करे।(साभार सोशल मीडिया)
