(पटना,बिहार)02नवंबर,2026.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 (भारत री-इन्वेस्ट) में सहभागिता की।
इस वैश्विक आयोजन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्घाटन संबोधन ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रतिबद्धता को वैश्विक मंच पर और मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और निवेश के नए अवसरों को गति प्रदान करेगा। यह आयोजन देश-विदेश के विशेषज्ञों, उद्योग जगत और निवेशकों के संगम का एक बड़ा प्लेटफॉर्म है।
उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में इस तरह के आयोजन आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस एक्सपो से ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बिहार में भी निवेश की नई संभावनाएं खुलेंगी।(साभार सोशल मीडिया)
