सीएम चौधरी ने किया युवा संसद-2.0 का उद्घाटन

Bihar

(पटना ,बिहार)01नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज दो दिवसीय ‘पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0’ का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार की धरती है, जहां से पूरी दुनिया ने लोकतंत्र का पाठ सीखा। इसलिए लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए बिहार के युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करना होगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। उनके नए विचार और ऊर्जा ही बिहार और देश को नई दिशा दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार में प्रत्येक वर्ष पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद के आयोजन से युवाओं को संसदीय कार्यवाही, वाद-विवाद और नीति-निर्माण की प्रक्रिया समझने का अवसर मिलेगा। इससे वे लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बन सकेंगे। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *