(पटना,बिहार)01नवंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैदान में मौजूद देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारी माटी का खेल है, जो शक्ति, रणनीति और टीम भावना का प्रतीक है। बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और सुविधा देने की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा पीढ़ी नशा जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों से जुड़ेगी।
इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारी, कोच, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 25 से अधिक राज्यों की जूनियर बालक टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसे लेकर पूरे खेल परिसर में उत्साह का माहौल है।(साभार सोशल मीडिया)
