(पटना,बिहार)31अगस्त,2026.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री राजभूषण चौधरी से बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कोसी-मेची अंतर्राज्यीय रिवर लिंक परियोजना सहित केन्द्रीय बजट में घोषित लंबित सिंचाई एवं बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं की स्वीकृति और केंद्रीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने इंद्रपुरी जलाशय योजना, सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना तथा सारण जिला बाढ़ नियंत्रण एवं जलनिकासी परियोजना (फेज-1) को केंद्रीय बजट 2026-27 में शामिल करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने फरक्का बराज एवं भारत-बांग्लादेश जल संधि से उत्पन्न गाद, नदी की धारा में बदलाव और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति एवं समर्पित कोष बनाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कोसी हाई डैम, कमला डैम एवं बागमती डैम जैसी नेपाल से संबंधित लंबित परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं डी०पी०आर० कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।(साभार सू वि)
