जलस्तर का निरीक्षण एवं बाढ़ की समीक्षा की गई सीएम चौधरी द्वारा

Bihar

(पटना,बिहार)03सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण कर संभावित बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा प्रभावित एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन-धन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *