मुख्यमंत्री सम्राट द्वारा बाढ़ राहत धनराशि वितरण

Bihar

(पटना,बिहार)15अक्टूबर,2026.

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अगस्त, 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि एवं नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से आई बाढ़ के कारण फसल क्षति झेलने वाले 2,48,704 किसानों के बैंक खातों में कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से ₹112.52 करोड़ की राशि अंतरित की।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि दशहरा के बाद विशेष अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित वैसे किसानों को भी फसल क्षति अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, जो अब तक इससे वंचित रह गए हैं, ताकि कोई भी आपदा प्रभावित किसान अनुदान राशि से वंचित न रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *