मुख्यमंत्री चौधरी द्वारा पेंशन का डीबीटी से हस्तांतरण

Bihar

(पटना,बिहार)11सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित गंगटा मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त 2026 की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर राज्य के 105.68 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,100 प्रति लाभार्थी की दर से कुल ₹1,233.87 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। इस बार 98,896 नए लाभार्थियों को भी योजना से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी, ताकि लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौधरी ने मुंगेर के गंगटा से जमुई के कोहवरवा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग ₹150 करोड़ की परियोजना के तहत मुंगेर-जमुई वन क्षेत्र के विकास तथा तारापुर और खड़गपुर में इसी माह न्यायालय की व्यवस्था शुरू किए जाने की भी जानकारी दी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *