“वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर अग्रसर उप्र”:सीएम योगी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)28अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा बदलाव आया है।

सीएम योगी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से प्रदेशवासियों को सरकार की उपलब्धियों और निवेश को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए न तो स्पष्ट दृष्टि थी और न ही कोई ठोस कार्ययोजना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला है। सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की नई कार्यसंस्कृति विकसित की है।

उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसी विश्वास को और मजबूत करने के लिए बुधवार को सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, मौजूदा परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

सीएम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली आए। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *