सीएम ने दीं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

Bihar

(पटना,बिहार)17अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने महासप्तमी के पावन अवसर पर पटना के मून क्लब, जगदेव पथ, भद्र काली मंदिर (बोरिंग रोड) एवं बोरिंग रोड चौराहा स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ दुर्गा से राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए समृद्धि की ओर अग्रसर हो। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *