सीएम चौधरी द्वारा अभियंत्रण विभाग की समीक्षा

Bihar

(पटना,बिहार)28सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सतत् पेयजल आपूर्ति के लिए जलमीनारों की सफाई, निरीक्षण एवं मरम्मती, जल गुणवत्ता की नियमित जांच, शिकायतों का त्वरित निवारण तथा प्रखंड स्तरीय भंडार को सुदृढ़ करने का अभियान निरंतर चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीयकृत शिकायत निवारण कोषांग में 15 अगस्त 2025 से 28 सितंबर 2026 तक प्राप्त 3,00,622 शिकायतों में से 2,96,179 शिकायतों का निवारण किया गया है, जो 98.5 प्रतिशत है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *