प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत

Dehli / NCR

(नई दिल्ली )28सितंबर,2026

दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आज पर्यावरण भवन में माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी सम्मिलित हुईं।

उक्त बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण देना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदूषण नियंत्रण हमारे लिए किसी एक मौसम तक सीमित विषय नहीं है। सरकार पूरे वर्ष प्रदूषण के हर प्रमुख स्रोत पर प्रभावी कार्रवाई, विभागीय समन्वय और जमीनी स्तर पर कड़ी निगरानी के साथ निरंतर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर कहा कि बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। वायु प्रदूषण के विरुद्ध हमारे प्रयासों में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग दिल्ली को और मजबूती दे रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *