(नई दिल्ली )30सितंबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही इस अवसर पर दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पांस मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पांस व्हीकल्स को शामिल किया गया।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि ये वाहन तंग गलियों और संकरे रास्तों तक तेजी से पहुंचकर आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने में मदद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प है कि संकट के समय दिल्ली के हर नागरिक तक कम से कम समय में मदद पहुंचे। आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधन और मजबूत फायर सर्विस के साथ हमारी सरकार दिल्ली को और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
इस अवसर पर सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी, कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, विधायक श्री सतीश उपाध्याय जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
