पैतृक गांव में छठ मनाएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Bihar

( पटना, बिहार)15नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी इस बार छठ महापर्व अपने पैतृक गांव लखनपुर में मनाएंगे। वे 15 नवंबर की देर शाम तारापुर स्थित गांव पहुंचेंगे। संयोग से 16 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है, इसलिए यह पर्व परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। मुख्यमंत्री परिवार के साथ छठ में शामिल होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। तारापुर और असरगंज में अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की छोटी बहन और भाभी छठ व्रत पर हैं। मुख्यमंत्री 16 नवंबर की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला छठ घाट पहुंचेंगे और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अलावा बड़ी दुर्गा मंदिर छठ घाट, रणगांव के शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट पर भी उनके जाने की संभावना है। अर्घ्य और प्रसाद के बाद वे करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना रवाना होंगे।

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने निजी कार्यक्रम नहीं रखा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता 16 नवंबर को असरगंज के सरस्वती सेवा समिति परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाएंगे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *