(लखनऊ,UP)28सितंबर,2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।यह पहल ग्रामीण प्रशासन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ ही युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी। नियुक्ति पाने वाले युवाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर प्रशासन और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।
प्रदेश सरकार का संकल्प है कि युवाओं की योग्यता को अवसर मिले और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। हर हाथ रोजगार और आत्मनिर्भर युवा शक्ति के साथ उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
