सीएम द्वारा 25 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

Dehli / NCR

(नई दिल्ली)22सितंबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नजफगढ़ में ₹25 करोड़ की लागत से 7 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ₹33 करोड़ की लागत से 7 अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में 10 विकास कार्य पहले से प्रगति पर हैं।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि ₹58 करोड़ के इन विकास कार्यों से नजफगढ़ की कॉलोनियों में सड़कें बेहतर होंगी, जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात के दिनों में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ हजारों परिवारों का रोजमर्रा का जीवन और सुगम होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय सोलंकी जी, विधायक श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान जी, जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *