सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)22सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3,567 प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता (PGT)/सहायक अध्यापक (TGT) अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम को समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं को हर प्रकार की नकारात्मकता से बचाकर उनका सर्वांगीण विकास करना भी आप सभी का गुरुतर दायित्व है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *