मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया दीपोत्सव पूजन

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)08 नवंबर 2026

दीपावली के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर परिवार पर बना रहे और सभी के घरों में खुशहाली आए। यह दीप पर्व सबके जीवन में नई रोशनी और सकारात्मकता लेकर आए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दीपावली की बधाई का आदान-प्रदान किया और प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। राज्य सरकार राजस्थान को प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *