दीया कुमारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)20अक्टूबर,2026

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने आज सचिवालय स्थित कार्यालय में बाल अधिकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से प्राप्त प्रेरणादायी मार्गदर्शन के अनुरूप महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तर पर महिला सम्मेलन आयोजित करने तथा अन्य राज्यों की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर उन्हें राजस्थान में लागू करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बाल देखरेख संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के स्वास्थ्य बीमा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना हमारी प्राथमिकता है। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *