सीएम भजनलाल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)04सितंबर,2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर, प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश मानवता को सत्य और धर्म की राह दिखाते हैं। निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने तथा लोक कल्याण के लिए, सदैव समर्पित रहने का उनका संदेश हर युग में प्रासंगिक है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि, वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात करें और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *