ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक आहूत

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)04सितंबर,2026

मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत की गरिमा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नवम् बोर्ड बैठक संपन्न हुई।

बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया एवं मल्टीलेवल पार्किंग, वृंदावन में अनुकूल सिटी बस सेवा, जल संरक्षण, विरासत संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

उक्त बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *