(जयपुर,राजस्थान)21अक्टूबर,2026.
अजमेर ग्रामीण की पंचायत समिति अरांई में आगामी पंचायत चुनावों के निमित्त आयोजित आमसभा को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने संबोधित कर देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि गांव-गांव तक विकास पहुँचे और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री भगीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत जी, चुनाव प्रभारी श्री राजकुमार शर्मा , सह प्रभारी श्री आशीष , पूर्व प्रधान श्री रामलाल , प्रवेक्षक श्री अभिषेक जी, अराई मंडल अध्यक्ष श्री शिवरतन सिंह , बोराड़ा मंडल अध्यक्ष श्री रणजीत , जिला परिषद प्रत्याशी श्रीमती सुरज्ञान देवी जी एवं श्री पंकज बोरा जी, पंचायत समिति प्रत्याशी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
