दीपावली पर RSS प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी,स्वयंसेवकों संग मनाया पर्व

Hariyana

(देहरादून )08 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली पर्व मनाया और सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व है। यह पर्व हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सामूहिक योगदान देने की प्रेरणा देता है। (साभार सू वि/एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *