(चंडीगढ़,हरियाणा)12सितंबर,2026.
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गोस्वामी समाज के परिवार जनों के साथ आयोजित, “गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह”में सहभागिता की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी के आदर्शों से प्रेरित होकर सेवा, मर्यादा और त्याग के मार्ग पर आगे बढ़ना ही हमारी संस्कृति की शक्ति है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) में पंजाब एवं हरियाणा से पधारे गोस्वामी समाज के परिवारजनों के साथ ‘गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह’ में सहभागी होने का सौभाग्य मिला। श्रीरामचरितमानस के माध्यम से उन्होंने जो जीवन दर्शन समाज को दिया है, वह युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए ₹31 लाख देने सहित समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम संतों और महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। (साभार सू वि)
