विभिन्न पूजा व्यवस्थाओं के लिए दिल्ली में समितियां गठित

Dehli / NCR

(नई दिल्ली)26सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के आयोजन, प्रबंधन और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए तीन विशेष समितियों का गठन किया गया है।

रामलीला समिति का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री श्री रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे, जबकि दुर्गा पूजा और छठ पूजा समितियों की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा करेंगे। इन समितियों में सम्मानित विधायकगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

तीनों समितियां सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से आवश्यक NOC, आयोजन स्थलों के चयन एवं व्यवस्थाओं से लेकर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, एंबुलेंस, अग्निशमन और मोबाइल शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का समन्वय सुनिश्चित करेंगी। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आस्था के इन पर्वों पर श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से पूरी हों।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *