दिल्ली सरकार का तोहफा,15 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर की राशि जारी

National

(नई दिल्ली)10 नवंबर 2026

दिवाली के शुभ अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने राजधानी की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि सरकार ने लाखों माताओं-बहनों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात दी है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि देश की हर महिला का जीवन आसान हो, उसकी बचत बढ़े और परिवार खुशहाल रहे। इसी भावना के तहत तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 15 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारकों को मुफ्त LPG सिलेंडर के लिए 142 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रसोई संभालने वाली हर महिला के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे और दिवाली की खुशियां और बढ़ जाएं।

इस मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, कुलदीप सोलंकी, चंदन चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *