(देहरादून)10 नवंबर 2026.
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अपने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौ माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पर्व हमें प्रकृति और पशुधन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव सिखाता है। हमारी भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गौ सेवा को पुण्य का कार्य माना गया है।
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। राज्य सरकार गौशालाओं के विकास, गौ पालन और पशुधन संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया और सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई दी।(साभार सोशल मीडिया/सू वि)
