सीएम धामी द्वारा 36 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Uttarakhand

(देहरादून )10 नवंबर 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योगनगरी ऋषिकेश में विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों में बने रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 36 करोड़ रुपये की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद सहित पूरे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क, ड्रेनेज व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज, पार्कों के विकास और आधुनिक लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और हमारे शहर विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बनाए गए ये पार्क नागरिकों के लिए स्वस्थ मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण का केंद्र बनेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया/सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *