विजय दिवस:सीएम धामी ने वीर नारियों को किया सम्मानित

Uttarakhand

(देहरादून)16दिसंबर,2025.

विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर नारियों को सम्मानित किया। गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में सीएम धामी ने 1971 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा आज गौरव का दिन है।

आज ही के दिन पाकिस्तान के 90000 से अधिक सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताए जाने के साथ ही सैनिक कल्याण कार्यालय व निदेशालय को पांच सरकारी वाहन दिए जाने की घोषणा की।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *