(नई दिल्ली)24सितंबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आयोजन में बताया कि बच्चे के जीवन की पहली सीख, पहला पोषण और घर के बाद पहला स्नेह… इन सबके केंद्र में हमारी आंगनवाड़ी दीदियां हैं। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हर दिन वे न जाने कितने नन्हे सपनों को सहेजती हैं। कभी मां की तरह दुलारती हैं, कभी शिक्षक बनकर सिखाती हैं और हर बच्चे के स्वस्थ-उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती हैं। उनकी सेवा का मूल्य शब्दों में नहीं आंका जा सकता।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि बच्चों को संवारने वाली हमारी आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान भी बढ़े, उनका सशक्तिकरण हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें।
इस अवसर पर निगम पार्षद श्रीमती अनीता जैन जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
