मुख्यमंत्री चौधरी ने किया “अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी” में प्रतिभाग

Bihar

(पटना,बिहार)26सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में ‘निपुण पथ—पढ़ना, लिखना एवं गणना’ की थीम पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM)-2026 में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौधरी ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित विद्यालय आने, होमवर्क करने और मन लगाकर पढ़ाई में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष ध्यान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर है।

इस अवसर मुख्यमंत्री जी ने ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ राज्यव्यापी प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया।

उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अगले वर्ष से सभी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य रूप से शुरू करने की दिशा में योजना तैयार करने के निर्देश दिए।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *