(चंडीगढ़,हरियाणा)26सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी,होशियारपुर (पंजाब) में बाबा श्री चंद जी महाराज के 532वें प्रकाश पर्व एवं सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पावन अवसर पर उनकी शिक्षाओं को स्मरण करते हुए तप, संयम, आत्म-अनुशासन और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। उन्होंने आगे कहा कि उनका जीवन विशेष रूप से युवाओं को अनुशासित जीवन अपनाने और समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा और पंजाब की साझा सभ्यता, संस्कृति एवं संत परंपरा हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक है, जो सदैव भाईचारे, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश देती रही है।(साभार सोशल मीडिया)
