34 स्थानों पर ईएसआईसी स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)12मई,2026.

हरियाणा राज्य में श्रमिकों व उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 34 स्थानों पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पतालों और औषधालयों के निर्माण एवं विस्तार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

श्रम मंत्री अनिल विज ने सचिवालय में मंगलवार को ईएसआईसी विभाग के अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी करें ताकि श्रमिकों को उनके नजदीक बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सके।

बहादुरगढ़ में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का 98 फीसदी और बावल में 150 बिस्तरों वाले अस्पताल का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। रोहतक में 150 बिस्तरों और मानेसर में 500 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल जल्द शुरू होंगे। बारही और राई की डिस्पेंसरियां लगभग तैयार हैं जबकि पंचकूला केंद्र चालू हो चुका है।

अंबाला, हिसार, सोनीपत और करनाल समेत कई जिलों में अस्पताल निर्माण जारी है। इसके अलावा औद्योगिक और श्रमिक क्षेत्रों में नई डिस्पेंसरियों का नेटवर्क भी विकसित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में प्रदेश के श्रमिक वर्ग को बड़े शहरों पर निर्भर हुए बिना स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। नियमित मासिक समीक्षा से परियोजनाओं में देरी रोकने और स्वास्थ्य ढांचे को तेजी से मजबूत करने पर जोर रहेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *