मुख्यमंत्री सैनी ने की महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)26सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उक्त समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने हरियाणा राज्य में किराये के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर अपने भवन उपलब्ध करवाने की दिशा में तेजी से कार्य करने और नए भवनों के लिए सरकारी व विद्यालयों की उपलब्ध भूमि चिन्हित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *