(नई दिल्ली)26सितंबर,2026.
“सेवा संकल्प अभियान” के तहत संचालित योजनाओं के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज बुराड़ी में प्रतिवर्ष 90,000 वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग क्षमता वाले अत्याधुनिक Automated Testing Station का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 3 सितंबर को तेहखंड और आज बुराड़ी। महज 23 दिनों में दिल्ली को दूसरा Automated Testing Station मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यही हमारी सरकार की काम करने की गति है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि सही Fitness, सटीक Testing और बेहतर Monitoring से सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों को भी नई ताकत मिलेगी।
अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी जी, कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।(साभार सू वि)
