(चंडीगढ़,हरियाणा)02सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ पर सरकारी प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से सामाजिक न्याय और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले इस अभियान एवं समरसता यात्रा को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। यह अभियान 20 फरवरी, 2027 तक चलेगा।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने प्रदेशवासियों की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी को नमन करते हुए सदन से प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने का अनुरोध किया।(साभार सू वि)
