मुख्यमंत्री सैनी ने किया अशोक सिंघल को स्मरण

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)27सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में आयोजित श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने ज्ञान, सामर्थ्य और व्यक्तित्व को समाज एवं राष्ट्रहित में समर्पित किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन केवल एक व्यक्ति का जीवन नहीं, बल्कि एक विचार और साधना की यात्रा था, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनके विचार और आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *