(पटना, बिहार)02सितंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत बिहार के 6 करोड़ नागरिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी तथा प्रत्येक नागरिक का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के जिला अस्पतालों में अब 45 प्रकार की सर्जरी शुरू हो चुकी हैं। अस्पतालों से मरीजों के रेफरल में कमी आई है और सर्जरी की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ भी शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के प्रत्येक नागरिक को समय पर जाँच, समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि इस अभियान का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँच सके।(साभार सोशल मीडिया)
