डिजिटल बिहार की ओर बड़ा कदम,राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई शुरू

Bihar

(पटना, बिहार) 23नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे आम लोगों को राजस्व न्यायालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनेगी। उन्होंने कहा कि अब किसान, मजदूर और दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोग अपने घर या नजदीकी केंद्र से ही सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व मामलों में वर्षों से लंबित वादों का निपटारा अब तेजी से होगा। वर्चुअल सुनवाई से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था को हर जिले और अंचल तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार तकनीक के माध्यम से शासन को जनता के दरवाजे तक पहुंचा रही है। RCMS वर्चुअल सुनवाई इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था बिहार को डिजिटल न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *