खाद्यान्न व्यवसायिक संघ की बैठक में सीएम चौधरी की उपस्थिति

Bihar

(पटना, बिहार) 02सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायिक संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन-सह 101वीं रामलखन प्रसाद गुप्त जयंती समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसान और व्यापारी मिलकर बिहार की समृद्धि में अपना योगदान दें। खेती की मेहनत और बाजार की ताकत जब एक साथ आती है, तो समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को बाजार समितियों में छोटे-छोटे स्थान उपलब्ध कराने के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से आह्वान किया कि वे वापस बिहार आएँ और उद्यम एवं व्यवसाय के माध्यम से राज्य के विकास में भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि किसानों की मेहनत और व्यापारियों की बाजार तक पहुँच की शक्ति को जोड़कर बिहार की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *