बिहार में पेयजल परियोजनाओं के लिए 1774 करोड़ मंजूर

Bihar

(पटना,बिहार)29अक्टूबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने नाबार्ड द्वारा औरंगाबाद, सासाराम एवं डेहरी क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं के लिए 1,774.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन पेयजल परियोजनाओं के लिए दी गई इस स्वीकृति से बिहार में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री जी ने जानकारी दी कि इन तीनों क्षेत्रों की परियोजनाओं पर कुल 2,014.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से वर्तमान में लगभग 8 लाख लोगों को सीधे तौर पर स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य दीर्घकालिक है। वर्ष 2051 तक इन योजनाओं के माध्यम से 12 लाख लोगों तक पेयजल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आने वाले दशकों तक जल संकट की समस्या से निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार जल जीवन के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *