(पटना,बिहार)22सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखण्ड में तालाब में डूबने से 06 लोगों की मौत पर मर्माहत हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। (साभार सोशल मीडिया)
