(पटना,बिहार)01अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज जे०पी० गंगा पथ पहुँचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है। अगले 48 घंटे तक विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार गंगा, गंडक और सोन नदियों में रिकॉर्ड पानी आया है, जबकि बिहार में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं सहायता पहुँचाने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी हैं।(साभार सोशल मीडिया)
