(जयपुर,राजस्थान)29अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने पार्क में भ्रमण कर रहे लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनका अभिवादन स्वीकार किया और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके सुझाव भी लिए।
मौके पर ही उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने, आमजन को राहत प्रदान करने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा।
उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और नियमित व्यायाम व शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ चाय पी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर आमजन काफी उत्साहित नजर आए और खुले मन से अपनी बात रखी।(साभार सोशल मीडिया)
