(पटना,बिहार)06नवंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रदेश में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। भीड़ वाले स्थानों पर 24 घंटे पुलिस गश्त और पर्याप्त बल की तैनाती की जाए।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और एसपी को निर्देश दिया कि क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट मोड पर रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और फर्जी खबरों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो और गलत सूचना का तुरंत खंडन कर सही जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि त्योहारों पर बिहार आने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिले।(साभार सोशल मीडिया)
